About Us – Shiksharth Academy

नमस्ते दोस्तों 🙏

मेरा नाम प्रेमाँशू भरद्वाज है , आपका दोस्त और मार्गदर्शक, शिक्षार्थ एकेडमी में आपका हार्दिक स्वागत करता हूँ।☺️ मैंने UGC NET-JRF (Education &Visual Art), B.Ed. और M.Ed. सफलतापूर्वक पूरा किया है और वर्तमान में एक Ph.D. रिसर्च स्कॉलर के रूप में शिक्षा के क्षेत्र में शोध कार्य कर रहा हूँ।

मुझे पता है कि पढ़ाई के रास्ते में कितनी चुनौतियाँ आती हैं—कभी नोट्स समझ नहीं आते, कभी पिछले प्रश्न पत्र ढूंढ़ने में दिक्कत होती है, और परीक्षा की टेंशन तो रहती ही है। यही सोच लेकर मैंने अपनी वेबसाईट ShiksharthAcademy.in की शुरुआत की। जहाँ आप सभी जरूरी चीजें एक जगह पा सकें — सरल, भरोसेमंद और समय पर।💯 मेरा उद्देश्य है कि मेरी मेहनत और अनुभव से दूसरे छात्रों का सफर थोड़ा आसान हो जाए।

यह वेबसाइट मैंने आप सभी छात्रों के लिए बनाई है, जो UGC NET, B.Ed., M.Ed., और D.El.Ed. जैसी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं और अपनी मंजिल तक पहुंचना चाहते हैं।

यहाँ आपको हर टॉपिक के आसान नोट्स, पुराने सालों के सवाल, परीक्षा की बेहतरीन टिप्स और बहुत कुछ मिलेगा, जो मैंने अपनी पूरी मेहनत और अनुभव से तैयार किया है।🎯

आपकी सफलता मेरी प्राथमिकता है। आपकी हर छोटी-बड़ी बात मेरे लिए महत्वपूर्ण है, इसलिए मुझे जरूर बताएं कि आपको किस चीज़ में मदद चाहिए या किस टॉपिक पर ज्यादा जानकारी चाहिए। हम साथ मिलकर आपकी पढ़ाई को सरल, प्रभावी और मजेदार बनाएंगे।

तो चलिए, Shiksharth Academy के साथ इस सफर की शुरुआत करते हैं, अपनी मेहनत को सही दिशा देते हैं और अपने सपनों को हकीकत में बदलते हैं।

आपके उज्जवल भविष्य के लिए, मैं हमेशा आपके साथ हूँ ।🙏

Mission

हमारा लक्ष्य है सभी छात्रों को आसान, सटीक और भरोसेमंद शैक्षिक सामग्री देना ताकि वे अपनी परीक्षाओं की बेहतरीन तैयारी कर सकें और अपनी सफलता को सुनिश्चित कर सकें 

Vision

हम एक ऐसा प्लेटफॉर्म बनाना चाहते हैं जो हर छात्र तक शिक्षा की पहुँच को आसान और सुलभ बनाए।

Expierence
0
Likes
0
Message
0
Smile
0
Heart
0
Users
0